ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले सावधान!  जिले में 33 रास्ते बंद, गौला, कोसी, नंधौर नदी उफान पर

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे से मौसम के पूर्वानुमान के रेड अलर्ट के मुताबिक भारी बारिश हुई है। और अगले 24 घंटे भी इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना जताई गई है।

भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से नैनीताल जिले में पांच राजमार्ग जिला मार्ग सहित 33 आंतरिक मार्ग बंद है। इसके अलावा जिले की प्रमुख नदियों में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

पिछले 24 घंटे में औसतन 99.01 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है जिसमें सबसे ज्यादा बारिश नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 134 मिली मीटर बारिश हुई है।

इसके अलावा हल्द्वानी में 118 मिलीमीटर और कोशिया कुटोली में 114 मिली मीटर, धारी में 105 मिनी कालाढूंगी में 103 और बेतालघाट में 90 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।

वर्तमान में गौला नदी में 12409 किस कोसी नदी में 11771 किस और नन्धौर नदी में 7425 क्यूसेक चल रहा है।

प्रशासन लगातार आपदा की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। और लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील कर रहा है। उसे

यह भी पढ़ें :  मिलावट और जमाखोरी पर सरकार का शिकंजा, पूरे उत्तराखंड में चलेगा विशेष जांच अभियान

You missed

error: Content is protected !!