ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नेशनल हाईवे-74 पर शनिवार सुबह सड़क हादसा, दस फीट गहरी नहर में जा गिरी कार, हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत, पिता घायल 

उधमसिंह नगर/बाजपुर। पुलिस के अनुसार पांडेयवाला- गूघाल रोड, ज्वालापुर टाउन (हरिद्वार) निवासी मितेंद्र सैनी (24वर्ष) अपनी मां मधु सैनी (52 वर्ष) एवं पिता पुष्पेंद्र सैनी (55 वर्ष) के साथ कार से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर गणेशपुर की पुलिया के पास हादसा हुआ।

केलाखेड़ा थानाध्यक्ष ललित मोहन रावल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे खड़ी मिक्सचर मशीन से कार के टकराने की बात सामने आ रही है।

जबकि कुछ लोग ट्रक व अन्य किसी वाहन से हादसा होने की बात भी कह रहे हैं। घटना स्थल के नजदीक स्थित ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।

हादसे के बाद तीनों कार को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मितेंद्र सैनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी मां मधु व पिता पुष्पेंद्र को हायर सेंटर काशीपुर रेफर किया गया, मगर मधु ने रास्ते पर दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार पुष्पेंद्र के सिविल सर्विसेज में सेवारत और छत्तीसगढ़ में तैनात होने की जानकारी मिली है। मितेंद्र सैनी उनका इकलौता बेटा था।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!