ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

हल्द्वानी। शनिवार को मिनी स्टेडियम में सीडीओ अशोक पांडेय ने 28 जनवरी से 14फरवरी तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर बैठक ली।

राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न राज्यों से लगभग 2000 खिलाड़ी और डेलीगेट्स के आने की संभावना है। सीडीओ ने खेल विभाग को इवेंट कंपनी के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ ने वेन्यू कार्यों के लिए नियुक्त इवेंट कंपनी और अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली।

साथ ही इवेंट कंपनी ने पीपीटी के माध्यम से उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।

पूर्व की बैठक में नैशनल गेम्स को तैयारियों को लेकर विभागों को कार्य पूर्ण करने के लिए डेडलाइन्स दी गई। इसके बावजूद कई विभागों ने तय समय पर कार्य पूरे नहीं किए।

सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उप खेल निदेशक को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विभागों के द्वारा नियत तिथि पर कार्य पूरा नहीं किया जाता,ऐसे विभागों की तत्काल सूचना साझा करें।

  जिससे समय पर कार्यों को पूर्ण किया जा सके। साथ ही विभागों को भी सख्त हिदायत दी है कि खेलों की मेजबानी के लिए गए दायित्वों को समय पर पूरा करे। 

यह भी पढ़ें :  भवाली पुलिस की तत्परता से घर से लापता दो नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.