ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

हल्द्वानी। गर्मियों के सीजन में जल स्रोतों, नदियों, नहरों और तालाबों इत्यादि के जल स्तर में निरन्तर गिरावट आ रही है।

जिससे मैदान समेत पहाड़ी इलाकों में पानी की समस्या निरतंर बढ़ती जा रही है।

पेयजल की समस्या के निदान हेतु ,पेयजल की जन सामान्य, उपभोक्ता तक पहुंचाने सुनिश्चित कराये जाने के लिए जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को नये जल संयोजनों पर तत्काल प्रभाव से रोक, पूर्व स्वीकृत भवन निर्माण हेतु जल संयोजनों पर भवन निर्माण प्रतिबन्धित करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने बताया कि सर्विस सेन्टरों पर वाहनों की धुलाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और ड्ाई वाश (Dry Wash) की अनुमति रहेगी,साथ ही इन प्रयोजन हेतु पानी का उपयोग किये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही के साथ जल संयोजन विच्छेदित कर दिया जाए।

बताया कि सर्विस कनैक्शन में सीधे टुल्लू पम्प का प्रयोग प्रतिबन्धित रहेगा। ऐसा पाये जाने पर टुल्लू पम्प जब्त कर जल संयोजन काटने की कार्यवाही की जाएगी।

पेयजल का उपयोग सिंचाई, धुलाई आदि कार्यों में प्रतिबन्धित रहेगा। इसके अतिरिक्त छत्त की टंकियों से पानी गिरता पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही एवम् जल संयोजन विच्छेदित कर दिया जाए।

निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य वितरण पाईप लाईनों में लीकेज परिलक्षित होने की दशा में लीकेजों को तत्काल बन्द करवाया जाये।

किसी भी पेयजल लाईन में लीकेज पाया जाता है तो जल संस्थान के सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.155 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.