हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी द्वारा त्योहारी सीजन के दौरान नैनीताल पुलिस की सभी टीमों को अपने–अपने कार्य क्षेत्रों में सक्रिय होकर कार्य करने तथा जिले के कंट्रोल रूम और सीसीटीवी टीम को भी लगातार ऑन वॉच रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

 खीम चंद्र जोशी द्वारा नवाबी रोड हल्द्वानी जगदंबा नगर में स्थित अपनी मिष्ठान की दुकान जोशी गजक भंडार में काउंटर के पास एक गजक के डिब्बे में 2.5 लाख रुपए संभलकर रखें हुए थे और दोपहर के समय वह खाने के लिए अपने घर चले गए।

इसी दौरान एक महिला गजक का ऑर्डर देने के लिए दुकान पर आई, जिस पर दुकान में ऑर्डर लेने वाले कर्मचारी द्वारा गलती से गजक के ऑर्डर में ही रूपए से भरे हुए डब्बे को भी महिला को दे दिया।

जब दुकान के मालिक घर से वापस दुकान लौटे तो उन्होंने पाया कि रुपए से भरा वह डब्बा गायब है, जिस पर उन्होंने आसपास की दुकान में लगे सीसीटीवी में महिला की गाड़ी के बारे में जानकारी ली और पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंचे।

पुलिस कंट्रोल रूम की सीसीटीवी टीम द्वारा सब वाकया जानकर गाड़ी की खोजबीन शुरू कर दी।

काफी प्रयासों में उपरांत पुलिस द्वारा ऑर्डर लेने वाली कुसुमखेड़ा निवासी उक्त महिला से संपर्क स्थापित कर रुपयों से भरा वह डिब्बा बरामद कर लिया और जोशी गजक भंडार के मालिक को उक्त बरामद धनराशि को  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के माध्यम से सुपुर्द किया गया।

अपने रुपए वापस पाकर मिष्ठान भंडार के स्वामी द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  SSP मंजुनाथ टीसी की सराहनीय पहल, जागरूकता में नया ट्विस्ट! रामलीला मैदान में सेल्फी पॉइंट, लोकल टीवी पर साइबर सुरक्षा की छोटी-छोटी क्लिप; जन-जन तक पहुंच रहा ठगी से बचाव का संदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.