टेम्पो से शराब की तस्करी करने वाले 2 व्यक्तियों को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत चल रही चैकिंग के दौरान सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी अमर चंद्र शर्मा के नेतृत्व में हीरानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा टेंपो संख्या UK 04 TB 0440 से चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (12 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड, 12 बोतल रॉयल चैलेंज,96 क्वार्टर इंपिरियल ब्लू) परिवहन करने पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

▪️ रोहित आर्य पुत्र प्रेम राम निवासी नाबाड खेड़ा गोलापार थाना काठगोदाम ।

▪️अमन अंसारी पुत्र सईद अंसारी निवासी लाइन नंबर 10 निकट सुनहरी मस्जिद थाना बनभूलपुरा ।

   

Advertisement
यह भी पढ़ें :  SSP मंजुनाथ टीसी की सराहनीय पहल, जागरूकता में नया ट्विस्ट! रामलीला मैदान में सेल्फी पॉइंट, लोकल टीवी पर साइबर सुरक्षा की छोटी-छोटी क्लिप; जन-जन तक पहुंच रहा ठगी से बचाव का संदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.