ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल से हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस हल्द्वानी में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान हरीश पनेरु ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प साझा करते हुए इसे जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जागरूकता और सामाजिक सहभागिता बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को गंगाजल, श्रीमद्भगवद गीता के अंश तथा हनुमान चालीसा भेंट किए।

इस पहल के माध्यम से आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया गया।

बैठक में समसामयिक राजनीतिक विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। विशेष रूप से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई।

संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

अंत में हरीश पनेरु ने कहा कि जनसहयोग और आशीर्वाद से वे समाज और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में UGC Roll Back की मांग को लेकर स्वर्ण समाज का जन सम्मेलन, सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.