हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा लिखी हुई पुस्तक उत्तराखंडियत का विमोचन किया गया, विमोचन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री और अपूर्व जोशी मौजूद रहे।

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा और विधायक सुमित हृदयेश सहित बड़ी संख्या में विधायक और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा लिखी गई यह पुस्तक उत्तराखंड के उनके राजनीतिक, सांस्कृतिक जीवन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उन्होंने बताया कि जिस तरह उत्तराखंडियत पर उनका जीवन समर्पित रहा।

पहाड़ के गाढ़ गधेरे, नौले, धारे, पहाड़ के पहाड़ी उत्पाद, लोक कला और पहाड़ की कास्ट कला सहित उनके मुख्यमंत्री काल में चली पहाड़ के लिए अति महत्वपूर्ण योजनाएं सहित उत्तराखंडियत का भाव इस पुस्तक में पढ़ने को मिलेगा।

वहीं भारत पाकिस्तान युद्ध में फायर सीज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अभी वह इस पूरे मामले का गहनता से अध्ययन करेंगे, साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि भारतीय सेना ने अपना शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ी सौगात, मानदेय-भत्तों में बढ़ोतरी जल्द; क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.