देर रात तेज रफ्तार 14 टायर ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां एक तेज रफ्तार 14 टायर ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और शोक की लहर पैदा कर दी है।

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में वीआईपी गेट के समीप सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य द्वार पर गुरुवार देर दर्दनाक हादसा हो गया जहां ट्रक के चपेट में आने से पेपर मिल कर्मचारियों की मौत हुई है।
मृतक की पहचान दीपक सिरोही के रूप में हुई जो सेंचुरी पेपर मिल का नियमित कर्मचारी था और न्यू कॉलोनी, पेपर मील के अंदर रहता था. जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब ट्रक मील के अंदर से माल उतारने के बाद मील से बाहर निकल रहा था इसी दौरान ट्रक ने दीपक की बाइक को टक्कर मार दी जहां वह ट्रक के टायर के नीचे आ गया और कुचलकर उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई. उनका आरोप है कि घटना के आधे घंटे बाद ही एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची जिसके कारण तत्काल सहायता नहीं मिल सकी।

बताया जा रहा है कि मृतक शाम 5:00 बजे फैक्ट्री से ड्यूटी छूटने के बाद बाजार चला गया था जहां देर शाम घर बाजार से घर लौट रहा था इस दौरान फैक्ट्री गेट के पास हादसा हो गया।

घटना के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है बताया जा रहा है कि मृतक की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.
पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका,पुलिस-वन-आबकारी विभाग में 1818 पदों पर होगी नियुक्ति

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.