हल्द्वानी। कुमाऊँ के एक महान नेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी खुशीराम जी की 138वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके योगदान को याद करते हुए पूरे कुमाऊं क्षेत्र में श्रद्धांजलि दी जा रही है।

कुमाऊँ केसरी खुशीराम जी की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हल्द्वानी में पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों लोग एकत्र हुए ।

इस मौके पर समाज के प्रमुख नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में आये हल्द्वानी विधायक, सुमित हृदयेश ने कहा कि खुशीराम जी का योगदान आज भी समाज में महसूस किया जाता है। वे कुमाऊँ के एक ऐसे नेता थे जिन्होंने समाज में जातिवाद और असमानता के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई और समानता की ओर कदम बढ़ाए।

वही राज्य आंदोलनकारी, एवम कांग्रेस नेता, ललित जोशी ने कहा कि खुशीराम जी ने कुमाऊँ में समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट करने का काम किया। उनका नेतृत्व आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी नीतियों और दृष्टिकोण ने हमें समाज में बदलाव लाने की ताकत दी। वे सचमुच कुमाऊँ केसरी थे।

तो वही कार्यक्रम में पहुँची, नैनीताल जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष, सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि खुशीराम जी की पुण्यतिथि पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए हम सबको एकजुट होकर समाज में समानता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। उनका नाम हमेशा हमारे दिलों में रहेगा और उनके विचार हमें सही दिशा दिखाते रहेंगे।

तो वही नगर निगम की निवर्तमान पार्षद, राधा आर्य ने कहा कि कि खुशीराम जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे हमेशा गरीबों और कमजोरों के लिए खड़े रहे, और उनकी विचारधारा आज भी समाज में प्रभावी है।

हम सभी को उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज में बदलाव लाने की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए। आज की इस पुण्यतिथि पर, हम खुशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के अक्षत गुप्ता का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.