ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी के नवनियुक्त नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद साफ शब्दों में कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नगर निगम का मूल कार्य साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुचारु रखना है, और इन सभी मोर्चों पर तेजी से काम किया जाएगा।

आयुक्त वर्मा ने कहा कि हल्द्वानी शहर की प्रमुख चुनौतियों में ट्रेंचिंग ग्राउंड की समस्या और वेंडिंग जोन का अभाव शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रेंचिंग ग्राउंड की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, साथ ही शहर में वेंडिंग जोन को चिन्हित कर व्यवस्थित तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि अतिक्रमण की समस्या से भी निपटा जा सके।

एमएनए ने बताया कि छोटी-छोटी पॉकेट पार्किंग की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा, जिससे मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम हो सके। नगर निगम को मिलने वाली जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी आयुक्त ने विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि एक ऐसी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे किसी भी शिकायत की पेंडेंसी न रहे और जनता को समय पर राहत मिल सके। अतिक्रमण के मुद्दे पर नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

साथ ही, वेंडिंग जोन को चिन्हित कर फुटपाथ कारोबारियों को उन्हीं स्थानों पर शिफ्ट करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे ताकि स्थायी समाधान निकाला जा सके।

आयुक्त वर्मा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और स्मार्ट बनाना है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जनसहभागिता आवश्यक है।

यह भी पढ़ें :  डॉन परेवा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, सांसद अजय भट्ट ने सड़क निर्माण का दिया भरोसा

You missed

error: Content is protected !!