हल्द्वानी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी के नेतृत्व में सरकार द्वारा हल्द्वानी शहर के जमीनों के बढ़ाए गए सर्किल रेट के खिलाफ एक पंचायत का आयोजन किया गया।

जिसमें सरकार से जल्द बढ़ाई गई सर्किल रेट वापस लेने की मांग की गई। ललित जोशी ने कहा कि सरकार ने 400 गुना सर्किल रेट बढ़ाये है ।

इससे महंगाई आसमान पहुंच जाएगी, गरीब व्यक्ति के रोटी कपड़ा मकान वाली जरूरी सुविधा उनसे दूर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार अगर अपनी इस फैसले को रोल बैक नहीं लेती है तो यथाशीघ्र एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, पहाड़ी आर्मी का ऐलान—18 अक्टूबर से हल्द्वानी में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.