हल्द्वानी। शहर में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा पकड़ा गया। किदवई नगर क्षेत्र में रेलवे और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सर्वे के दौरान अतिक्रमण चिन्हित किया। टीनशेड डालकर रह रहे यह ये सभी लोग चोरी की बिजली इस्तेमाल कर रहे थे।

चौंकाने वाली बात यह थी कि सभी के राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बने हुए थे।

सोमवार को जिला प्रशासन, राजस्व विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र में रेलवे भूमि का सीमांकन एवं सर्वे का कार्य किया। किदवई नगर क्षेत्र में सर्वे के दौरान सात नेपाली मूल के परिवार ऐसे मिले, जो रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बसे थे। संयुक्त टीम ने सर्वे के तहत सरकारी अभिलेख खसरा, नक्शा एवं सीमांकन दस्तावेजों के आधार पर भूमि की पहचान कर अतिक्रमण की स्थिति का परीक्षण किया।
इस दौरान अतिक्रमण से जुड़े विवरण कब्जाधारी का नाम, कब्जे का स्वरूप, प्रयुक्त क्षेत्रफल आदि की एक प्रारंभिक सूची तैयार की गई। सर्वे के दौरान किदवई नगर में मिले नेपाली मूल के सात परिवारों से उत्तराखंड के राशन कार्ड और पांच लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा देने वाले आयुष्मान कार्ड मिले।

सर्वेक्षण के दौरान अतिक्रमण वाले स्थान पर अवैध रूप से बिजली आपूर्ति पकड़ी गई। इसपर ऊर्जा निगम की टीम को मौके पर बुलाया गया। मौके पर बिजली चोरी की स्थिति का परीक्षण कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

इस दौरान इनके दस्तावेजों की वैधता, पते का सत्यापन और नागरिकता स्थिति की पुष्टि के लिए संबंधित विभागों को प्रकरण भेजा जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  करवाचौथ से पहले दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.