प्रशासन ने नैनीताल के पांच मार्ग को नो बाइक स्ट्रीट जोन किया घोषित

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बाइकों की अनियंत्रित बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने नैनीताल के पांच मार्ग नो बाइक स्ट्रीट जोन घोषित कर दिए हैं।

वहीं 2017 के बाद पंजीकृत बाइकों का हाईकोर्ट के निर्देशानुसार संचालन किया जाएगा। साथ ही वन वे सड़कों पर विपरीत दिशा में बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को डीएम के निर्देश पर एडीएम विवेक रॉय के नेतृत्व में रोड सेफ्टी को लेकर संभागीय परिवहन विभाग, लोनिवि, पुलिस, पालिका, होटल एसोशिएशन व टैक्सी एसोशिएशन की एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर के भीतर बाइकों के अनियंत्रित संचालन का मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा।

जिसके चलते लोगों ने आंतरिक मार्गों पर बाइकों की एंट्री रोकने पर चर्चा की। जिस पर लोगों ने अपने -अपने सुझाव भी दिए। बैठक में तय किया गया कि नगर की ठंडी सड़क, सनवाल स्कूल से चार्टन लॉज मार्ग, मस्जिद से अरोमा आयारपाटा मार्ग, डीएसबी से एनसीसी मार्ग, एटीआई से पॉलिटेक्निक मार्ग पर बाइकों का आवागमन पूर्णतः बंद किया जाए।

साथ ही सीआरएसटी से जिला पंचायत मार्ग को शाम छह से आठ बजे तक बाइकों के संचालन को रोके जाने पर राय बनी। जिसमें गेट लगाकर पालिका की ओर से तय समय पर गेट पर ताला लगाया जाएगा। वहीं शहर में अनियंत्रित टैक्सी बाइकों का नियमानुसार संचालन करने पर बात हुई।

एडीएम विवेक राय ने बताया कि बैठक में सड़क सुरक्षा कमेटी ने तय किय कि एक बार मार्गों का निरीक्षण कर सड़कों पर बाइकों का संचालन रोक दिया जाएगा।

इस दौरान बैठक में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र, लोनिवि ईई रत्नेश सक्सेना, एआरटीओ गुरदेव सिंह, होटल एसोशिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुंभ मेले से

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.