ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार  एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आईओसी डिपो के सामने बने अव्यवस्थित कट को पार करते समय ऑटो और नेक्सॉन कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर 10 आजाद नगर निवासी शोएब अपने भाई शाहरुख और अन्य परिजनों के साथ ऑटो से लालकुआं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर बने कट को पार कर रही कार से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ऑटो में चार बच्चों समेत कुल नौ लोग सवार थे। हादसे में गफूर बस्ती निवासी रोजी (28 वर्ष) पत्नी शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शाहरुख (35 वर्ष), उनके बच्चे अरहान (10 वर्ष), अर्श (8 वर्ष), उजैर (4 वर्ष), मन्नत (4 माह), ऑटो चालक शोएब का पुत्र रफीक, मुकद्दस (45 वर्ष) और मेहरू बी अंसारी (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बेतरतीब कट लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं।

उन्होंने प्रशासन से कटों को व्यवस्थित करने, स्पीड कंट्रोल उपाय लागू करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो...

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.