ब्रेकिंग न्यूज़
जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोगराहुल गांधी के के खिलाफ FIR दर्ज एसएसपी बोले इन इन धाराओं में है मुकदमा दर्ज61 लाख रुपये से होगा बसौंटिया पुल का जीर्णोद्धार, भारी वाहनों की आवाजाही होगी सुरक्षित: मंत्री राम सिंह कैड़ानैनीताल में खड़गे और राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला फूंका; राहुल पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में दी तहरीर

हल्द्वानी। बुधवार को सरेराह एक व्यापारी नेता के बेटे को दो तीन लोगों ने मिलकर बाजार में पीट दिया।

इसके बाद चोर कहकर उसे दौड़ाने लगे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मारपीट करने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। दोनों युवकों का 151 के तहत चालान किया है। धान मिल निवासी व्यापारी राजीव अग्रवाल की बर्तन बाजार में दुकान है।

वह वर्तमान में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हैं। राजीव के 28 वर्षीय बेटे अनुज अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को वह दुकान से घर की ओर जा रहे थे। स्कूटी सवार अनुज कारखाना बाजार पहुंचे तो ठेलों के कारण आगे जाम लगा था।

अनुज का आरोप है कि उसने एक ठेले वाले को किनारे होने के लिए कहा तो वह बिफर गया। कुछ देर में गाली-गलौज शुरू हो गई। अनुज के मुताबिक ठेले वाले ने आवाज देकर अपने साथियों को बुला लिया और उन्हें दौड़ा दिया।

वह स्कूटी से भागे तो ठेले वाले चोर-चोर चिल्लाते हुए उनके पीछे दौड़े। दो तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की। उनके गले, छाती, पीठ और पेट में काफी चोटें आ गईं।

उन्होंने स्कूटी छोड़ दौड़ लगाई, लेकिन तभी भीड़ ने दबोच लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि भीड़ ने अनुज के साथ मारपीट नहीं की थी। इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हो रही है।

यह भी पढ़ें :  संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत विभाग में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.