ब्रेकिंग न्यूज़

सेल्फी का जुनून बना जानलेवा, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। सेल्फी लेने का शौक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। पिथौरागढ़ में रोडवेज स्टेशन के पास एक भवन पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा 27 वर्षीय युवक नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ के दुंगाटोली, बलवाकोत थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय प्रकाश टम्टा 18 जनवरी को रोडवेज स्टेशन के पास स्थित एक भवन पर खड़ा होकर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा।

गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन पहले सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर कर दिया गया। युवक को ट्रामा आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां दो दिन तक चले उपचार के बाद 20 जनवरी को उसकी मौत हो गई।

बुधवार को युवक का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि जोखिम भरे स्थानों पर सेल्फी लेने से बचें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए 39 लाख रुपये से अधिक; 87 स्कूलों में मिली थी नियमविरुद्ध फीस वसूली

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.