सार्वजनिक स्थान पर हार- जीत की बाजी लगाकर सट्टा और जुआ खेलने वाले SOG/वनभूलपुरा और मुखानी पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, नगदी बरामद

 हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर *अपराधिक गतिविधियों अराजकता, अवैध नशे के कारोबार व सर्वजनिक स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने- खिलवाने वाले लोगों व जुए के अड्डों पर पैनी नजर रखते हुए छापेमारी कर कड़ी करवाई किए जाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों, एसओजी को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी, नितिन लोहनी सीओ के पर्यवेक्षण में SOG व बनभूलपुरा की संयुक्त टीम एवम मुखानी पुलिस द्वारा 2 अलग अलग मामले में बड़ी सफलता मिली है।

जिसमे सट्टे व जुए में लिप्त 10 लोगों को गिरफ्तार कर मौके से रुपये बरामद किए गए हैं।

मामला-1

SOG/बनभूलपुरा टीम- प्रभारी SOG राजेश जोशी व प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाडी बाडी करते हुए खालिद उर्फ राजू S/O मो० ताहिर निवासी ला० न० 18 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाडी बाडी करते हुए अभि से सट्टा पर्ची व नगदी,18210/रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।हल्द्वानी : दीपावली से पहले सट्टे और जुए के विरुद्ध SSP  मीणा की टीम का अभियान जारी; वनभूलपुरा और मुखानी पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

जिसके आधार पर थाना बनभूलपुरा में FIR NO 242/25 धारा 13 G .ACT. पंजीकृत किया गया। अभि० को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा

मामला-2

मुखानी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

  थानाध्यक्ष मुखानी  दिनेश जोशी के नेतृत्व में दिनांक 17.10.25 को मुखानी क्षेत्र अंतर्गत देशी कॉलोनी प्रेमपुर लोस्यानी से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेले वाले 5 व्यक्तियों

1- सचिन सिंह पुत्र मुकेश सिंह निवासी शिवाजी कॉलोनी फॉर्म नंबर 3 देवलचौड़ हल्द्वानी 

2. देवेंद्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी लालपुर नायक आरटीओ रोड मुखानी 

3. मनोज कुमार पुत्र जीवन राम निवासी प्रेमपुर लोसियानी थाना मुखानी 

4. गणेश चंद्र पुत्र दयानंद निवासी प्रेमपुर लोसियानी देसी कॉलोनी थाना मुखानी 

5. सुनील कुमार पुत्र हरीश राम निवासी प्रेमपुर लोसियानी थाना मुखानी उम्र 40 वर्ष के कब्जे से फड़ में से 52 पत्ते ताश व नकदी 15300 रुपए नकद बरामद कर गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना मुखानी में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में धूमधाम से शुरू हुआ दुर्गा महोत्सव, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.