ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने मित्र पुलिस की छवि को चरितार्थ करने वाली महिला पुलिस कर्मी को हौसला अफजाई हेतु प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, द्वारा एक महिला पुलिस कार्मिक द्वारा ड्यूटी में तैनात रहते हुए मानवता का परिचय देकर सड़क पर वाहन के टक्कर से घायल परिवार को तत्काल नजदीकी अस्पताल में ईलाज हेतु ले जाकर जान बचाने वाली पुलिस जवान की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने तारीफ करते हुए इस तरह की पुलिसिंग के लिए और भी पुलिसकर्मियों से आगे आने की अपील की है, उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से पुलिस और जनता के बीच संबंध अच्छे होते हैं।

दिनांक 28.04.2024 को श्रीमती सरस्वती ह्यांकी जोशाल अपर उपनिरीक्षक 31 बंटालियन पीएसी अपनी महिला पुलिस बल के साथ गैस गोदाम रोड छड़ायल मार्ग में हनुमान जयंती जुलूस ड्यूटी में तैनात थीं।

इसी दौरान गैस गोदाम रोड की तरफ से एक व्यक्ति जो कि अपने परिवार के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था, को अज्ञात मोटर साईकिल द्वारा टक्कर मार दिया जिससे पूरा परिवार स्वयं, पत्नी एवं बच्ची घायल हो गए।
यह देखकर ड्यूटी में तैनात अपर उपनिरीक्षक फौरन मौके पर घायलों को एक वाहन रोककर परिवार को शीघ्र नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाकर उपचार करवाया गया।

घायलों के परिजनों को भी सूचित किया गया। परिजनों ने महिला पुलिस कर्मी का आभार व्यक्त किया गया, तथा नैनीताल पुलिस की सराहना की गयी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मेडिकल एडमिशन में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला: अब सभी रिजर्व कैटेगरी के दस्तावेजों की होगी जांच, 7 सदस्यीय SIT कर रही पड़ताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.