ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

हल्द्वानी। बीते दिनों हल्दुचौड़ हाइवे में आवारा मवेशी द्वारा युवक की छाती में सींग आर पार करने से हुई दर्दनाक मौत के बाद एक बार फिर प्रशासन नींद से जगा है और आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू हो गया है साथ ही पशुओं के कान में लगे टैग के आधार उनके स्वामियों का पता लगा उन पर कार्रवाई की जा रही है।

उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि लालकुआं में अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से 11 गायों को पकडा गया है इन 11 गायों में से तीन गायों में टैग लगा पाया गया है।

जिनमें से एक मवेशी के मालिक का भी पता लगा उसके खिलाफ दंडाम्तक कार्रवाई की जा रही है इस गाय की मालकिन का नाम सरस्वती देवी पत्नी लक्ष्मी दत्त पांडे, देवरिया किच्छा बताया जा रहा है ।

गाय को नगर निगम क्षेत्रांतर्गत नवीन मंडी क्षेत्र में पकडा गया फिलहाल सभी गायों को नगर निगम द्वारा संचालित अस्थायी गौशाला में रखा गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विधानसभा सचिवालय के बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई,2016 से पहले की नियुक्तियों का मांगा ब्योरा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.