ब्रेकिंग न्यूज़
जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोगराहुल गांधी के के खिलाफ FIR दर्ज एसएसपी बोले इन इन धाराओं में है मुकदमा दर्ज61 लाख रुपये से होगा बसौंटिया पुल का जीर्णोद्धार, भारी वाहनों की आवाजाही होगी सुरक्षित: मंत्री राम सिंह कैड़ानैनीताल में खड़गे और राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला फूंका; राहुल पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में दी तहरीर

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूल कॉलेज में छात्र छात्राओं, आमजन मानस, टैक्सी चालकों, स्थानीय जनता को जागरुक किए जाने के निर्देश पर  शिवराज सिंह यातायात निरीक्षक के नेतृत्व पर यातायात पुलिस हल्द्वानी द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जी.जी.आई.सी. हल्द्वानी एवं भोटिया पड़ाव हल्द्वानी में टैक्सी यूनियन के समस्त वाहन चालकों और ओके होटल चौराहा पर समस्त ऑटो चालकों* के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

     इस अभियान में छात्र- छात्राओं, टैक्सी, ऑटो चालकों व स्थानीय जनता को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों के पालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

        विशेष रूप से, सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपाय, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, खतरनाक तरीके से या जिकजैक तरीके से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, दोपहिया वाहन में दो सवारी से अधिक न बैठाने, और नशे का सेवन न करने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। 

 इसके अलावा, गुड सेमेरिटन, डीजी लॉकर एप्प का उपयोग और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर एम.वी. एक्ट के तहत जुर्माना के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया गया।

      इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना है, ताकि सड़क पर सुरक्षा बनी रहे और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। 

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.