उत्तराखंड में कॉर्बेट नेशनल पार्क में बन रही पाखरो सफारी मामले में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत से ईडी ने लगभग 12 घंटे तक पूछताछ की थी. जिसे लेकर अब हरक सिंह रावत का दर्द छलक पड़ा है।

उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले में जबरन फंसाया जा रहा है. कुछ लोग मिलकर मेरे साथ ये कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने अगर अपना मुंह खोल दिया तो कई लोगों की संपत्ति की जांच होगी।

हरक सिंह रावत ने पाखरो सफारी मामले में ईडी की जांच झेल रहे हैं. पिछले दिनों उनसे इस मामले में 12 घंटे तक की लंबी पूछताछ की गई थी, जिसके बाद उनका गुस्सा भड़क उठा है और वो मुखर हो गए हैं।

हरक सिंह रावत ने अपने पुराने अंदाज में कहा कि मेरा मुंह खुलवाया तो उत्तराखंड ही नहीं देश की राजनीतिक में भूचाल आएगा. 

ईडी की पूछताछ पर भड़के हरक सिंह रावत

रावत ने बिना नाम लिए कहा, कुछ लोग जान-बूझकर उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं. ईडी जांच के बाद हरक सिंह रावत का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रावत ने कहा जिनके घर कांच के हो, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं डालना चाहिए. मैं शांत हूं. लेकिन, मेरा मुंह खुलवाया तो उत्तराखंड ही नहीं, देश की राजनीति में भूचाल आएगा।

हरक सिंह रावत ने कहा कि ‘मैं प्यार से अपना गला भी कटवा दूंगा मगर डरा धमका कर अपना गला कटवा कर मरना पसंद नही करुंगा. मैं किसी हाल में झुकना पसंद नहीं करूंगा।

मैंने भाजपा नहीं छोड़ी थी लेकिन, मुझे जबरन निकाला गया. 2016 में जब मैं भाजपा में शामिल हुआ था उस समय तय किया था कि अब भाजपा में ही रहूंगा, आज भाजपा सिर्फ हथकंडे अपना रही है।

हरक सिंह ने कहा की कांग्रेस व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए मैंने सबके काम किए है. कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते मैंने भाजपा नेताओं के काम कराए

भाजपा सरकार में मंत्री रहते हुए कांग्रेस नेताओं के काम कराए लेकिन आज कुछ लोग जानबूझ कर मुझे लक्ष्य बना रहे हैं।

जिनके खुद के दामन साफ नहीं है, सबकी मनी लॉड्रिंग की जांच कराओ. फिर मैं बताऊंगा कौन क्या है।

मुझे फंसाने कि कोशिश नाकाम होगी. अगर मैंने मुंह खोला तो कुछ लोगों के लिए मुश्किल होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 31 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.