ब्रेकिंग न्यूज़

कुमाऊं में ओलावृष्टि से पूलम, आड़ू, खुमानी, सेब ,नाशपाती सहित मटर व आलू की फसलें बर्बाद, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने मुख्यमंत्री धामी को काश्तकारों को  मुआवजा देने की मांग को लेकर पत्र लिखा।

सेवा में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी मुख्यमंत्री मंत्री उत्तराखंड 

महोदय 

          आप को अवगत कराते हुए निवेदन करना है कि कुमाऊं क्षेत्र में आज हुई ओलावृष्टि से पुरे कुमाऊं क्षेत्र में पूलम आड़ू खुमानी सेब नाशपाती सहित मटर आलू की फसलों को काफी नुकसान हुआ है ।

अभी तक 2024/2025 में हुये उक्त फसलों का पुरा बीमा अभी तक नही मिला है जिससे पूरे पर्वतीय क्षेत्र के किसानों में चेहरे पर निराशा का माहौल है ।

इस लिए जनहित में आवश्यक है कि उक्त किसानों को मुआवजा दिया जाना अनिवार्य है आप से निवेदन है।

कृपया उक्त नुकसान का मुवाजा देना चाहें तो अति कृपा होगी अन्यथा शासक वर्ग के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा ।कुमाऊं में ओलावृष्टि से फल व सब्जियां की फसलें बर्बाद, हरीश पनेरू ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र, काश्तकारों को मुवावजा देने की मांग कुमाऊं में ओलावृष्टि से फल व सब्जियां की फसलें बर्बाद, हरीश पनेरू ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र, काश्तकारों को मुवावजा देने की मांग

आज हुए ओलावृष्टि मैं विशेष तौर पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ क्योंकि जब सरकार विधायको की तनख्वाह बडा सकती है तो किसानों को मुआवजा क्यों नहीं 

      सादर निवेदन सहित 

     हरीश पनेरु पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आन्दोलन कारी भीमताल विधानसभा क्षेत्र नैनीताल

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.