ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नशे ने शहर के कैफे और रेस्टोरेंटों तक अपनी पहुंच बना ली है। थाना मुखानी क्षेत्र के द कैफे क्रिस्टल में चार ग्राम चरस और काठगोदाम स्थित कुमाऊंनी रसोईया रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब के 119 पव्वे मिले।

शहर में बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने नशे के खिलाफ कैफे और रेस्टोरेंट पर छापा मारा। इस दौरान मुखानी थाना क्षेत्र के गणेश विहार कालोनी स्थित द कैफे क्रिस्टल में छापा मारा। इस दौरान तीन लोग कैफे में थे।

कैफे का मालिक निशांत नगर निवासी राहुल गुप्ता (29) भी था। इसके अलावा एक युवा और एक 13 साल की नाबालिग लड़की वहां पाई गई। राहुल के नशे में मिलने पर पुलिस ने तलाशी शुरू की।

तब सोफे के नीचे चार ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बाकी दोनों को गवाह बनाकर मालिक राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता ने बताया कि राहुल को कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा गया है। नाबालिग लड़की के घर वालों को मामला बताया गया है। उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी।

वहीं काठगोदाम थानाक्षेत्र में कुमाऊंनी रसोईया रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसने का मामला सामने आया। इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक कुंदन सिंह मेहरा (36) को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया।

वह मूल रूप से रानीखेत के मंगचौड़ा गांमव का रहने वाला है। साथ ही पुलिस ने अलग-अलग कंपनी के 119 पव्वे बरामद किए।

यह भी पढ़ें :  भवाली पुलिस की तत्परता से घर से लापता दो नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.