ब्रेकिंग न्यूज़

केद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना मिड-डे-मील को स्कूलों में डकारने का एक के बाद एक मामला सामने आ रहा है। ब्लॉक बहादराबाद के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय की महिला प्रधानाध्यापिका तयैब्बा बेगम से एक हजार किलोग्राम मिड-डे मील (चावल) डकार गईं।

उपजिलाधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग और शिक्षा विभाग की कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद उत्तराखंड राज्य खाद्य आयोग ने प्रधानाध्यापिका को दोषी ठहराते हुए बाजार दर के आधार पर रिकवरी के आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक शिक्षा) आशुतोष भंडारी का कहना है कि मिड-डे मील में अनियमितता की शिकायत सचिव विद्यालयी शिक्षा से की गई थी।

एसडीएम, खंड शिक्षा और खाद्य सुरक्षा की टीम की प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि एक हजार किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) राशन डीलर के पास ही छोड़ दिया गया। खाद्यान्न के बोरों का स्पष्ट विवरण भी रजिस्टर में तैयार नहीं किया गया। टीम ने इसे बड़ी लापरवाही बताया।

उन्होंने कहा कि सात फरवरी को विभाग की ओर से प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।

उन्होंने प्रधानाध्यापिका से 33 रुपये प्रति किलो के अनुसार 33 हजार रुपये की धनराशि एमडीएम खाते में एक सप्ताह में जमा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि रिकवरी के बाद विभागीय कार्रवाई अलग से की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का विशेष सम्मान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.