ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत श्रमिकों को कंबल, छाता समेत अन्य सामान वितरित किया जा रहा है। इसके चलते श्रम विभाग कार्यालय में श्रम कार्ड के नवीनीकरण के लिए लंबी लाइन लग रही है।

इस समस्या को देखते हुए अब विभाग ने पंजीकरण काउंटर पर कार्य का समय 3 घंटा बढ़ा दिया है।

नैनीताल रोड स्थित श्रम कार्यालय में बीते 2 दिन से कभी कर्मचारी की कमी से एक काउंटर बंद रहा, तो कभी इंटरनेट सेवा ठप हुई। इससे श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के लिए बनाए गए श्रम कार्ड का नवीनीकरण नहीं हो पाया था।

सोमवार को श्रम कार्यालय में स्टाफ की कमी से एकही काउंटर खुला। मंगलवार को इंटरनेट सेवा ठप रहने के कारण भी कई लोगों के श्रम कार्ड रिन्यू नहीं हो पाए।

काउंटर पर पहले सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पंजीकरण होते थे। यह समय अब 9 बजे से शाम 7 बजे तक कर दिया है। श्रम प्रर्वतन अधिकारी संजीव कंडारी ने बताया कि श्रमिकों को हर 3 साल में अपना श्रम कार्ड रिन्यू करवाना होता है।

इस बार श्रमिकों का आचार संहिता लगने से दो महीने कार्य बंद होने के डर के कारण लोगो की भीड़ बहुत बढ़ गई है। इसके कारण काम का लोड भी बढ़ रहा, वहीं प्रर्याप्त समय ना होने से कई लोगो का कार्य भी नहीं हो पाया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सरकारी मेडिकल कॉलेज में 45 लाख में एमबीबीएस सीट का सौदा, गिरोह का एसआईटी ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.