हल्द्वानी। शहर में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर नजर आ रही है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज सुशीला तिवारी और बेस अस्पताल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने डेंगू के वार्डों में जाकर मरीजों का हाल-चाल जाना। अस्पताल प्रशासन को सभी डेंगू मरीजों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य सचिव डा.आर राजेश कुमार ने डॉक्टरों से कहा कि मरीज को बेवजह प्लेटलेट्स ना चढ़ाई जाए। डेंगू के टेस्ट की रिपोर्ट में तेजी लाई जाए।

इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर स्वास्थ्य सचिव बेहद सख्त नजर आए। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों की लापरवाही मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के अंदर डेंगू के 307 एक्टिव केसे है और जिस तरह से मरीज बढ़ रहे हैं उसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सभी अस्पतालों में उपचार की बेहतर व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है।

स्वास्थ्य सचिव के निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमओ सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का बड़ा बयान, रेखा आर्य–गिरधारी लाल साहू विवाद पर साधा निशाना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.