नैनीताल/भवाली। दीपावली पर्व पर एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

यहां देर रात लखनऊ के एक व्यक्ति की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। गुरुवार सुबह लोगों ने खाई में कार गिरी होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस एसडीआर एफ की टीम ने शव को खाई से निकाला।

पुलिस के मुताबिक दिलीप गुप्ता पुत्र बीपी गुप्ता, राजाजी पुरम लखनऊ की कार अल्मोड़ा हाइवे में खाई में गिरी होने की सूचना मिली।

ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, राकेश कपिल, पटवारी मो शकील खाई में जाकर व्यक्ति की शिनाख्त की।

कोतवाली पुलिस व एसडी आरएफ की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

कोतवाली प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

जिसके बाद पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में यूपीसीएल के 30 कर्मचारियों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.