ब्रेकिंग न्यूज़

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के एक कॉलेज के गेट पर एक महिला ने बाहर निकल रहे अपने पति पर की थप्पड़ों  बौछार 

पंतनगर। एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। कॉलेज से बाहर निकल रही पति को गेट पर एक पत्नी ने पति पर थप्पड़ों की बौछार कर दी।

 जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के एक कॉलेज के गेट पर तब अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने बाहर निकल रहे अपने पति पर थप्पड़ों की बौछार कर दी।

बलिया (उ0प0) निवासी कर्मचारी का अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। पत्नी और बच्चों ने बताया कि आरोपी ने दूसरी शादी कर ली है। जिसके बाद उसने कोर्ट में भरण-पोषण का केस किया था।

महिला का आरोप है कि परिवार कोर्ट ने पति के खिलाफ 6.5 लाख रुपये का वसूली वारंट जारी कर उसे पंतनगर थाने को तामील कराने के लिए भेजा था।

महिला का आरोप है कि एसएसपी और राज्यपाल से शिकायत के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से आवेश में आकर उसने पति की पिटाई की।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 27 अगस्त 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.