ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। आज दोपहर में  दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चोरगलिया रोड़ में प्रतापपुर प्वाइंट में कार दुर्घटनाग्रस्त हो हादसे हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

थानाध्यक्ष चोरगलिया भगवान सिंह मेहर से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में लगभग 1 बजे हल्द्वानी कैंटीन से सामान लेकर सितारगंज जा रही महेन्द्रा एक्सयूवी कार यूके 04 एके 5012 प्रतापपुर प्वाइंट में चालक को झपकी आने पर कार पलट गई। घायलों में एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 27 अगस्त 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.