ब्रेकिंग न्यूज़

दो कारों की भिड़ंत, कार से उतरे युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंगमें, ताबड़तोड़ फायरिंग से लोगों में दहशत

गदरपुर।  दो कारों की भिड़ंत के बाद एक वाहन से उतरे युवक ने फायरिंग कर दी। देर रात गूलरभोज रोड गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने डस्टर कार सवार युवक को हिरासत में लिया।

दूसरे वाहन में सवार युवक फरार हो गए। थाना अध्यक्ष राजेश पांडे ने बताया कि जल्द ही बोलेेरो में सवार युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बीते रोज बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे गूलरभोज रोड पर ट्रेंड्स मॉल के सामने फिल्मी स्टाइल में गूलरभोज की ओर से आ रहे एक वाहन ने तेजा फौजा कॉलोनी की ओर जा रही दिल्ली नंबर की डस्टर कार में टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बोलेरो सवार युवकों ने नीचे उतरकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से लोग दहशत में आ गए।

इधर डस्टर कार में सवार चालक ने अपनी जान बचाने के लिए वाहन को मोड़ना चाहा तो वह पास में खड़ी ठेली और बाइक से टकरा गया। हालांकि बाइक सवार युवकों को कोई चोट नहीं आई है।

लोगों की भीड़ बढ़ने पर बोलेरो सवार लोग भाग निकले। सूचना पर एसआई महेश चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर रही है।

सूत्रों के अनुसार डस्टर चालक की बोलेरो से आए युवकों से रंजिश चल रही है। धनतेरस की पूर्व संध्या पर जब कार का चालक किसी कार्य से जा रहा था।

तभी पहले से घात लगाए बोलेरो वाहन में सवार युवकों ने साजिशन उसकी कार में टक्कर मारी और फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : चकलुवा के रतनपुर गांव में बाघ का आतंक
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.