ब्रेकिंग न्यूज़

बेकाबू निजी स्कूल बस से कुचलकर छात्र की मौत, किशोर बनबसा विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र था।

बनबसा। चंदनी क्षेत्र स्थित लिंक सड़क पर गुरुवार को साइकिल सवार एक किशोर की बेकाबू निजी स्कूल बस से कुचलकर मौत हो गई। किशोर बनबसा विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र था।

वह घर का सामान लेने के लिए साइकिल से बनबसा बाजार जा रहा था। जानकारी के मुताबिक बनबसा के चंदनी निवासी धीरज जोशी का पुत्र राज जोशी घर का सामान लेने साइकिल से बाजार की ओर जा रहा था।

गांव के रास्ते में ही स्कूली बच्चों को घर छोड़कर लौट रही निजी स्कूल बस ने महाराणा प्रताप गेट से अंदर साइकिल पर आ रहे छात्र को कुचल दिया।

स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत उपचार के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया है। 

यह भी पढ़ें :  भवाली में कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.