ब्रेकिंग न्यूज़

बेटे को बचाने पिता ने भी नदी में लगा दी छलांग,पिता पुत्र लापता

टिहरी जनपद के शिवपुरी से आगे गूलर के पास गंगा में डूबे पिता-पुत्र, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन अत्यधिक गर्मी के चलते लोग लापरवाह रूप से नदियों में नहा रहे हैं जिससे दुर्घटनाएं घट रही है।

ऐसा ही हादसा गुरुवार को हुआ जहां पुत्र को बहता देखकर उसे बचाने के लिए पिता ने भी गंगा में छलांग लगा दी जब तक कोई कुछ समझता तब तक दोनों लोगों की आंख से ओझल हो गए।

गुरुवार को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि शिवपुरी से आगे गूलर के पास 02 लोग गंगा नदी में डूब गए है।

सूचना मिलते ही एसआई हेमंत डुंगरियाल हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त व्यक्ति संजय थापा, जोकि आर्मी से रिटायर है, अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे, रास्ते में मालाकुंठी पुल के पास नदी में नहाते संजय थापा का पुत्र आशीष थापा अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बहने लगा।

उसे बचाने के लिए उसके पिता संजय थापा ने भी नदी में छलांग लगा दी जिसके उपरांत दोनों ही नदी में डूब गए। उनकी पत्नी सरिता थापा व एक अन्य पुत्र दिव्यऋषि थापा घटनास्थल पर मौजूद हैं। ये लोग सेलाकुई, देहरादून के रहने वाले है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.