राहगीरों को सरेआम अश्लील इशारे कर रही चार महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। जिस्मफरोशी के लिए राहगीरों को सरेआम अश्लील इशारे कर रही चार महिलाओं को शहर कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इनमें दो महिलाएं उत्तर प्रदेश और एक हरियाणा की रहने वाली हैं।

जबकि चौथी हरिद्वार की ही निवासी है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से बस अड्डे और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अश्लील इशारे कर राहगीरों को लुभाने और परेशान करने की शिकायतें मिल रही थीं।

शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर वीरेंद्र चंद रमोला की टीम ने रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-5 के पास छापेमारी की। इस दौरान चार महिलाएं राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अश्लील इशारे करती पाई गईं।

पुलिस ने चारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली नगर लाकर पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम ममता निवासी बिजनौर, शालिनी शर्मा निवासी सहारनपुर, सुमन निवासी पानीपत हरियाणा व बबीता निवासी बेहट सहारनपुर बताया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील पंत, महिला हेड कांस्टेबल शारदा, महिला कांस्टेबल भारती रावत और कांस्टेबल आनंद तोमर शामिल रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का बड़ा बयान, रेखा आर्य–गिरधारी लाल साहू विवाद पर साधा निशाना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.