ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले नैनीताल में बवाल से माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वोट देने जा रहे कांग्रेस के 6 से 7 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने की कोशिश की गई।

आरोप है कि घटना में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित ह्रदयेश के साथ धक्का-मुक्की और पूर्व विधायक संजीव आर्य के साथ मारपीट भी की गई है। कांग्रेस का दावा है कि यह हमला सिविल ड्रेस में आए लोगों ने किया और पुलिस वहां खड़ी रहकर मूकदर्शक बनी रही।

यशपाल आर्य के फेसबुक पेज पर यह पूरा घटनाक्रम लाइव प्रसारित हो रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने आरोप लगाया कि इस झड़प में उनके पति पर भी हमला हुआ, साथ ही कई कांग्रेस सदस्यों के कपड़े तक फाड़ दिए गए।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी किसी भी तरह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, जबकि बीजेपी की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वहीं स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा को शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात, दो विद्यालयों का इंटरमीडिएट में हुआ उच्चीकरण, ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री कैड़ा का जताया आभार
error: Content is protected !!