कोटाबाग के अमगढ़ी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में 331 नागरिकों को मिला सीधा लाभ, 75 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

कालाढूंगी/कोटाबाग। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड कोटाबाग की न्याय पंचायत अमगढ़ी अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज अमगढ़ी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक सरिता आर्य ने की।

विभागों की सक्रिय भागीदारी

शिविर में ग्राम्य विकास/पंचायती राज, पेयजल एवं जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, कृषि, वन, राजस्व, लघु सिंचाई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति एवं उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया।

समस्याओं का त्वरित समाधान

शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में 75 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

लाभार्थियों की संख्या

बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 331 नागरिकों ने सीधे लाभ उठाया।

कार्यक्रम में दर्जा धारी मंत्री दिनेश आर्या, उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं के त्वरित समाधान की सरकार की मंशा को साकार किया गया, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामलीला में दशरथ के पुत्र वियोग और केवट की भक्ति ने दर्शकों को किया भाव-विभोर, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.