ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। जिला पंचायत में 15–20 वर्षों से कार्यरत गैंग मेटों की न्यायोचित मांगों को लेकर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरु के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, भीमताल में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

धरना प्रदर्शन के दौरान बताया गया कि सालभर कार्य कराने के बावजूद गैंग मेटों को केवल तीन माह का मानदेय दिया जा रहा है, जो सरासर अन्याय है।

हरीश पनेरु ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत द्वारा न केवल इनके अधिकारों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि इन्हें न्यूनतम मजदूरी से भी वंचित रखा गया है।

इस दौरान पनेरु ने दूरभाष पर अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत नैनीताल से वार्ता कर मामले के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से कार्यरत गैंग मेटों को सालभर की तनख्वाह एवं न्यूनतम मजदूरी दी जानी चाहिए।

हरीश पनेरु ने चेतावनी दी कि यदि 28 तारीख के बाद तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गैंग मेट अपने परिवारजनों के साथ उग्र आंदोलन करेंगे, जिसमें वे स्वयं भी धरना प्रदर्शन में शामिल रहेंगे।

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है और विधायकों-सांसदों के वेतन व पेंशन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर मेहनतकश मजदूरों के साथ इस तरह का अन्याय क्यों किया जा रहा है—इसका जवाब जिला पंचायत नैनीताल को देना होगा।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में गैंग मेट व समर्थक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे पर हल्द्वानी में नया विवाद, वाल्मीकि समाज ने उठाए शिकायतकर्ता की पहचान पर सवाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.