ब्रेकिंग न्यूज़

नगर पालिका सख्त: स्वच्छता अभियान के तहत कार्रवाई, तल्लीताल में मीट की दुकानों से ₹2000 जुर्माना वसूला

नैनीताल। नगर में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नगर पालिका ने तल्लीताल क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा और पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल के निर्देश पर की गई।

निरीक्षण के दौरान चिकन और मीट की दुकानों में गंदगी पाए जाने पर नगर पालिका टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए चार दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान कुल ₹2000 का जुर्माना वसूल किया गया।

नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य सामग्री को साफ-सुथरे तरीके से रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दुकानों में गंदगी पाई गई तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार, प्रभारी कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा, वेद प्रकाश सैनी और कपिल तोमर सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.155 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.