ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी नैनीताल क्लब पहुंचे

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल क्लब पहुचे भगत सिंह कोश्यारी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से कई जनकल्याण योजनाएं संचालित हो रहीं हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन जन तक योजनाओं को पहुंचाना का आह्वान किया।  कहा कि भाजपा की सरकार आने बाद देश मे चौमुखी विकास हुआ है आज भारत देश अन्य देशों से सबसे आगे हैं। कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसी सख्सियत है जिन्होंने देश के लिए अतुल्य कार्य किये हैं जिस से वह देश के साथ साथ विश्व की धड़कन बन चुके है।

मोदी हर कसौटी में खरे उतरे है देश को एक बेहतर नेतृत्व दिया है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा सरकार पांचों सीटो पर अपना परचम लहराएगी। भारी बहुमत के साथ एक बार फिर मोदी की सरकार आएगी।

इस दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष स्व. भुवन चंद्र हर्बोला के आवास पहुच कर उनकी मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, गोपाल रावत, आनंद बिष्ट, विक्रम रावत, डॉ. भुवन आर्या, मोहित लाल साह, भूपेंद्र बिष्ट, नितिन कार्की, तुलसी कठायत, मीनू बुधलाकोटी, रोहित भाटिया, चंद्रशेखर रावत आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: मेहता गांव में एक सप्ताह बाद बहाल हुई पेयजल आपूर्ति, ट्यूबवेल ठीक होने से ग्रामीणों को राहत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.