ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में बी एम साह ओपन थिएटर में फिल्म एवं नाट्य महोत्सव किया जा रहा है आयोजित 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। डा० लीलाधर भट्ट कल्याण समिति व मंच थिएटर नैनीताल द्वारा बुधवार से गुरूवार तक नैनीताल के बी. एम. साह ओपन एअर थिएटर में फिल्म एवं नाट्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें मुंबई से आये मशहूर फिल्म फोटोग्राफर विनोद देश पांडे जिन्होंने कई मशहूर फिल्मों में अपना योगदान दिया है के साथ ही मुंबई से मेहमान कलाकार सतीश त्रिवेदी भी साथ में रहेंगे। 

इस दौरान बुधवार को शॉर्ट फिल्म जागते रहो, फाइंडिंग माय सेल्फ, चित्रकार, यात्रा, देवीधुरा ( बगवाल ) डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। जबकि गुरूवार को मंच थिएटर के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक ( नशा नहीं कभी नहीं ) का मंचन किया जायेगा।

उसके बाद फिल्म- ये आदमी ( लाटा) व देवीधुरा (बगवाल) डोक्युमेंट्री प्रदर्शित की जाएगी। इस महोत्सव में मंच की तरफ से सारी फिल्मों के सिनेमेटोग्राफर अतुल कुकरेती है। 

महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राज भट्ट उपस्थित रहेंगे जो की 200 से ज्यादा समितियों के आयोजक है और नैनीताल D.S.B से ही शिक्षा प्राप्त की है। इस अवसर पर मंच संस्था के सचिव कमल निज्जर मलिक के साथ मंच के निर्देशक इदरीश मलिक व नैनीताल के वरिष्ठ रंगकर्मी राजेश आर्य, हरीश राणा, मंजूर हुसैन, मिथिलेश पाण्डेय, दिलावर सिराज, मोहित सनवाल, अनवर रज़ा, पवन कुमार, जावेद हुसैन, अजय पवार, गीता परगाई, नीरज डालाकोटी, किशन लाल, बबिता बिष्ट, ओशीन मालिक, लिटिल मारया, लिटिल अनु, मनोज साह( टोनी), जुल्फिकार सिद्दीकी, हिमांशु चाहिवाल, पंकज भट्ट, जीविका राज, लीला राज, सुमन कीर्ति, मोहन लाल, सुनील कुमार, फैजान, खुर्शीद हुसैन, अर्चना शाह, भुवनेश्वरी, गोपाल, नवीन, सुरेश बिनवाल आदि कलाकार उपस्थित रहेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप; लाखों के नुकसान की आशंका

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.