ब्रेकिंग न्यूज़

 नगर पालिका सभागार में पालिका अधिशासी अधिकारी आईएसएस राहुल आनंद के अध्यक्षता में हुई वेंडर ज़ोन की बैठक 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर से वेंडर ज़ोन को शिफ्ट करने को लेकर पालिका सभागार में नगर के तल्लीताल मल्लीताल व्यापार मंडल व फड़ व्यवसायियों के साथ पालिका प्रशासन ने वेन्डिंग कमेटी की बैठक आयोजित की।जिसमे शशर के अंदर 7 जगहों को चिन्हित किया गया है

पालिका अधिशासी अधिकारी आईएसएस राहुल आनंद ने बताया कि बैठक में सभी स्टेक होल्डर्स को बुलाया गया था जिनके साथ बैठक में वेंडर ज़ोन चिन्हित करने को व सभी स्टेक होल्डर्स को जगह चिन्हित कर शिफ़्त करने पर चर्चा हुई।

कहा कि पूर्व में भी 2018 मे कमेटी की बैठक हुई थी उसमें चार स्थल चिन्हित किये थे। देखना यह है कि चिन्हित 121 फड़ व्यवसायियों को फड़ उन क्षेत्रों में उन्हें भेजा जा सकता है या नही।कहा कि इस सम्बन्ध में एक और बैठक की जायेगी।

बताया कि पालिका की टीम ने बारापत्थर घोड़ा स्टैंड, बारापत्थर पुलिस चेक पोस्ट, तल्लीताल टैक्सी स्टैंड,किलवरी चौराहा, टिफिन टॉप,स्नो व्यू मंदिर के समीप,स्नो व्यू पालिका की दुकानों के समीप वेंडर जोन के लिए कुल 7 स्थलों का चयन किया है। मार्च अंत तक सभी वेंडर्स को विस्थापित कर दिया जाएगा।

इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, प्रशासक केएन गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद, पूजा चंद्रा कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी,सुनील खोलिया,जितेंद्र राणा,जफर अहमद, मल्लीताल व्यापार मंडल से किशन नेगी, त्रिभुवन फर्त्याल,राजेश वर्मा,मां नयना देवी व्यापार मंडल से पुनीत टंडन,शिव कुमार, मजूमदार अमरप्रीत तरुण कांडपाल मनप्रीत सिंह विजयलक्ष्मी थापा,नफीस खान,जहीर अहमद,विजय कुमार,संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.