ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक अल्मोड़ा जिले का रहना वाला बताया जा रहा हैं। चौकी प्रभारी आरटीओ संजीत राठौर ने बताया कि गैस गोदाम रोड हल्द्वानी में शव मिलने की सूचना मिली।

मौके पर पहुँचकर देखा कि एक व्यक्ति का शव पुलिया के नीचे पानी में पड़ा है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की मृत्यु के कारणों का फिलहाल पता नही चल पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।

उन्होंने बताया कि मृतक अल्मोड़ा जिले के मटेला का रहने वाला है, जिसका नाम भुवन चंद्र उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र इंद्रमणि हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.