ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में जल संस्थान कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ नारे बाजी की 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखण्ड जल संस्थान जल निगम पेंशनर्स एसोसियसन ने सैक्टर मोर्चा आहवाहन पर आज जल संस्थान कर्मचारियों ने नैनीताल जल संस्थान कार्यालय में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

  धरना प्रदर्शन बैठे संजय जोशी का का कहना है कि उत्तराखण्ड जल संस्थान विभाग एवं विभाग की पेयजल योजनाओं को सरकार और शासन द्वारा ए०डी०बी० अथवा अन्य प्राईवेट संस्था को सौपने की तैयारी कर रही है।

जबकि पूर्व में इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई वार्ता में मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन देने के उपरान्त भी वर्तमान तक कोई शासनादेश लागू न होने पर कर्मचारियों द्वारा वादा खिलाफी के फलस्वरूप उक्त सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

धरने में विपिन कुमार अधिसाशी अधिकारी,डी,एस बिष्ट सहायक अभियंता,संजय जोशी, संयोजक कुमाऊं, विजय कुमार शाह किशन सिंह की बिष्ट, त्रिवेंद्र जोशी अपर सहायक अभियंता, विनय चौधरी सहायक लेखा अधिकारी, गोपाल सिंह कार्की कनिष्ठ अभियंता, (उपनल,) ललित राठौर राजेंद्र प्रसाद, अभिषेक सिंह कमल नेगी, महेश राम, किशन सिंह रौतेला, गणेश सिंह, भुवन सिंह बुंढ़लाकोटी, अशोक भट्ट, राजेंद्र सिंह ठगुना, दीपा बिष्ट, पीतांबर पाठक , हरगोविंद सिंह, संजय कुमार, मोहन सिंह बोरा,मोहित कुमार आर्या, आनंद प्रकाश शर्मा, कौशिक अहमद,हिमांशु कुमार, दलीप राम, देव सिंह रोहित कुमार, अशोक तलनीय, प्रीति आर्या, दया उपाध्याय, शालिनी प्रसाद, आदि कर्मचारी धरना प्रदर्शन में मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव की अधिसूचना जारी, 1 अक्टूबर को हरमिटेज भवन में होगा मतदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.