ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस प्रशासन व पैरामिलिट्री फोर्स की देखरेख में 16 दिन के बाद पढ़ी गई जुम्मे की नमाज 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा के आज 16 दिन हो गए हैं 2 सप्ताह बाद हल्द्वानी और बनभूलपुरा क्षेत्र का जनजीवन पटरी पर लौट रहा है।

अहिंसा के बाद से बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया था लेकिन हालात समान होने के बाद 12 दिन बाद कर्फ्यू को पूर्ण रूप से हटा लेने के बाद आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुम्मे का नमाज अदा किया।

नमाज के दौरान जिला प्रशासन के साथ साथ पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही, जहां पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवान भारी संख्या में तैनात रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा सिंह ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए गए थे। उन्होंने बताया कि सभी लोगों से शांति बनाए जाने की अपील की गई है।

शहर के जहां भी नमाज स्थल है। वहां पर शांतिपूर्ण से नमाज अदा किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र के हालात सामान्य हो चुके हैं दुकान अब धीरे-धीरे खुलनी शुरू हो गई है।

जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किए गए हैं उसके अलावा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अभी भी क्षेत्र की निगरानी रख रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी भी पैरामिलिट्री फोर्स जगह-जगह तैनात किए गए हैं स्थिति और बेहतर होने की स्थिति में उच्च अधिकारियों के निर्णय के बाद पैरामिलिट्री फोर्स को हटाया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.