ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

 नैनीताल के महेशखान बाज के जंगलों में फेली भीषण आग क़ो काबू पाने के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंची।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। महेशखान में बांज के जंगल में फैली भीषण आग को काबू करने के लिए एन.डी.आर.एफ.की टीम पहुँच गई है।

प्रशासन ने वन विभाग की मदद के लिए होमगार्ड और पी.आर.डी.के जवानों को लगाया है। 

     नैनीताल जिले में पिछले चार दिनों से जंगलों में आग का तांडव देखने को मिल रहा है।

शनिवार को मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंचकर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और इसके बाद आज सावेरे से ही एन.डी.आर.एफ.की 15 बतालियाल के 40 जवान आग बुझाने के लिए एगे प्रभावित स्थल पर पहुंच गए हैं।

एक बस, एक ट्रक और छोटे वाहनों में पहुंची ये एक्सपर्ट टीम अपने साथ जनरेटर, फायर एक्जिक्यूटर, ट्री कटर, फावड़ा, गेठी, बेलचा, चेनसा, माउंटेनियरिंग रोप, फायर बिटर आदि लेकर आए हैं। इसके अलावा इस आग को काबू करने के लिए 40 में से 17 पी.आर.डी.के जवान महेशखान पहुंचे हैं।

बताया गया है कि आज महेशखान क्षेत्र में आग बुझाने के दौरान सिर पर पत्थर गिरने से धुलई घोड़ाखाल निवासी फायर वॉचर सुंदर लाल पुत्र स्व.प्रेम पाल घायल हो गए।

जिन्हें तत्काल हल्द्वानी के अस्पताल रैफर किया गया जो अभी सामान्य बताए जा रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने पर निरस्त होगा नामांकन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.