ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड से सटे गांव दिबदिबा में एक व्यक्ति ने पत्नी की कथित बेवफाई से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

रुद्रपुर के मुहल्ला रम्पुरा निवासी मनीषा देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि करीब 25 वर्ष पहले उसकी मां हरिया देवी की शादी उसके पिता छोटे लाल से हुई थी। वे छह भाई-बहनों में से एक हैं।

मनीषा के अनुसार, छह वर्ष पहले उसकी मां हरिया देवी ने ऊधमसिंह नगर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के गांव फुलसुंघी निवासी विजय साहनी से दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली थी और उसके साथ रहने लगी थीं। छह महीने पहले हरिया देवी वापस दिबदिबा आकर अपने पहले पति छोटे लाल के साथ रहने लगीं, लेकिन इसके बावजूद विजय साहनी से संबंध बने रहे और वह अक्सर दिबदिबा आता-जाता था।

इसी बात को लेकर गुरुवार को छोटे लाल और हरिया देवी के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद छोटे लाल ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर रुद्र-बिलास चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह मौके पर पहुंचे और रात में ही फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मनीषा की तहरीर पर हरिया देवी और उसके दूसरे पति विजय साहनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच के तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, गले पर तार के निशान मिलने से हत्या की आशंका

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.