ब्रेकिंग न्यूज़

धारी देवी मंदिर के पास नदी में दो मोटर बोट की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर के पास नदी में दो मोटर बोट की टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और दोनों बोट ऑपरेटर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बोट पलट सकती थीं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सब कुछ अचानक हुआ और किसी भी ऑपरेटर को संभलने का मौका तक नहीं मिल सका। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दोनों बोट में केवल ऑपरेटर ही सवार थे। यदि बोट में श्रद्धालु होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो बीते रविवार का है। एक बोट फरासू की ओर से मंदिर के पास पहुंची थी, तभी दूसरी बोट तेजी से आई और दोनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान एक बोट दूसरी बोट के ऊपर चढ़ गई और आगे निकल गई।

हादसे के वक्त एक बोट चालक ने फुर्ती दिखाते हुए पानी में कूदकर अपनी जान बचाई और तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। वहीं दूसरी बोट की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह काफी देर तक पानी में गोल-गोल घूमती रही। नदी किनारे मौजूद लोगों के लिए यह नजारा किसी फिल्मी स्टंट जैसा था, जिसे देखकर उनकी सांसें थम गईं।

घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम श्रीनगर से मंदिर परिसर के आसपास तय मानकों के अनुसार ही बोट संचालन कराने की मांग की है।

साथ ही प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की मांग भी की गई है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ब्रह्ममुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के लिए खुला माँ नंदा-सुनंदा का दरबार, जयकारों से गूंजा नैनीताल, हजारों भक्तों ने किये मां के दर्शन, वीडियो....

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.