ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाशनेपाल त्रासदी : मौतों का आंकड़ा 1127 पहुंचा, 4000 से अधिक लोगों का सुराग नहीं; मददगार बने युवाहल्द्वानी में दर्दनाक घटना: बरसात में गौला नदी को निहारते रहे व्यक्ति ने हल्की मुस्कुराहट के बाद गौला नदी में लगाई छलांग; तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफनैनीताल में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी, 3 सितंबर को भजन संध्या और 4 सितंबर को दही हांडी समेत रंगारंग प्रतियोगिताएंउत्तराखंड में कुदरत का रौद्र रूप: मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदियां उफान पर; नैनीताल समेत कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट और स्कूल बंद

हल्द्वानी। सांसद आवास पर सांसद Ajay Bhatt ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से आए नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र, प्रभावी और समयबद्ध निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव उपलब्ध हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रभावी पहल की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में यूथ कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, बिना चीनी की चाय पिलाकर जताया विरोध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.