नैनीताल। शहर में नाबालिग लड़की के बच्चे को जन्म देने की घटना कौतूहल बन गई है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पुलिस अब इस मामले में बच्चे के पिता पर पाक्सो में मुकदमा दर्ज करने को बच्ची के स्वजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है।

मल्लीताल क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग के सुबह पांच बजे अचानक पेट में दर्द उठा तो नाबालिग ने पेट दर्द की वजह गैस बताई। तत्काल उसको बीडी पांडेय अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने जांच की तो उसके गर्भवती होने व प्रसव पीड़ा होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद नाबालिग को अस्पताल में भर्ती किया गया। थोड़ी देर में उसने बच्चे को जन्म दे दिया है।

डॉक्टरों के अनुसार नाबालिग 9 माह से गर्भवती थी। उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी हेम पंत, एसआई आशा बिष्ट व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों व नाबालिग लड़की के स्वजनों से जानकारी ली। बताया जाता है कि नाबालिग के पिता एक होटल में तो मां भी घरों में घरेलू काम करती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : NSA अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट का हमला
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.