ब्रेकिंग न्यूज़

  भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान जिला कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय ताडीखेत मे शुभारंभ। 

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। विधानसभा के जिला कार्यालय ताड़ीखेत मे भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड गांव चलो अभियान जिला कार्यशाला का मुख्य अथिति प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सयुंक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

सर्वप्रथम जिले व मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओ ने मुख्य अतिथियों का फुल मालाओ से स्वागत किया। 

मुख्य अथिति प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सारे कार्यकर्ताओं का आवाहन कर हमारी केंद्र और राज्य सरकार की पिछले 10 सालों की उपलब्धियां जन जन तक संचालित करने के आदेश दिए हैं।

अपने अपने बूथ स्तर तक जाकर हर कार्यकर्ता को 24 घंटे के लिए एक प्रवासी के रूप में अपने काम को संपादित करना है। उन्होनें कहा कि कार्यक्रम हर 15 दिन के अंतराल में होगा।

लोक सभा चुनाव तक घर घर गांव चलो अभियान को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। हर कार्यकर्ता का बस एक ही लक्ष्य है, कि लोक सभा चुनाव में हर वोट कमल के फूल को ही मिले।

उन्होंने सभी पदाधिकारियो को सख्त निर्देश दिए कि हम सबने मिलकर पार्टी और संगठन को मजबूत बनाना है। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, जिला संयोजक देवीदत्त शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह फर्त्याल (सोनू), जिला उपाध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, जिला सोशल मिडिया प्रभारी कैलाश उप्रैती, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, राम सिंह रावत, मंडल महामंत्री मंजीत भगत, उमेश चन्द्र पन्त, रमेश खनायत, दर्शन सिंह बिष्ट, शंकर राम, रोहित शर्मा, दीप्ति बिष्ट, संजय मठपाल, भूपेन्द्र काण्डपाल सहित भाजपा के जिला व मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.